रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबार पर तिहरा प्रहार, 3 आरोपी गिरफ्तार


📍 रायगढ़ | 26 अप्रैल 2026
रायगढ़ पुलिस द्वारा एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तमनार और कोतरारोड़ पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल लगभग 47 लीटर अवैध महुआ शराब, बिक्री रकम तथा परिवहन में प्रयुक्त वाहन जब्त किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


तमनार पुलिस की दो अलग अलग कार्रवाई
तमनार थाना पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम ढोलनारा डिपापारा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से राजकुमारी भगत (40 वर्ष) को पकड़ा गया, जिसके पास से 20 लीटर अवैध हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब और बिक्री राशि बरामद की गई।


इसी तरह दूसरी कार्रवाई में ग्राम कोदईडीपा, कसडोल क्षेत्र में दबिश देकर पुलिस ने सोनसाय धनवार (60 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 10 बोतलों में भरी लगभग 20 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।
इन दोनों कार्रवाइयों में तमनार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


कोतरारोड़ पुलिस की घेराबंदी कार्रवाई
इसी दिन कोतरारोड़ थाना पुलिस ने नदेली तिराहा, कलमी रोड ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर एक और आरोपी को पकड़ा। आरोपी विरेन्द्र सारथी (33 वर्ष), निवासी बिलाईगढ़ को मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 BK 9435 से अवैध शराब परिवहन करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से लगभग 7 लीटर महुआ शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।


पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका
पूरे अभियान में तमनार एवं कोतरारोड़ पुलिस टीम के साथ सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों की सक्रिय भूमिका रही, जिनकी सतर्कता से यह कार्रवाई सफल हो सकी।


ऑपरेशन आघात” जारी रहेगा
रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।


एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा👇
अवैध शराब और नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी नजर है ऑपरेशन आघात के तहत ऐसी गतिविधियों पर लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!