नौकरी का झांसा देकर महिला व नाबालिग से छेड़खानी, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को कार सहित दबोचा
रायगढ़, 26 अप्रैल। नौकरी दिलाने के नाम पर महिला और नाबालिग को झांसे में लेकर छेड़खानी करने वाले आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 24 अप्रैल को 15 वर्षीय नाबालिग ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी भाभी (30 वर्ष) को एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल पर कॉल कर स्वयं को “विजय” बताकर रायगढ़ की कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। 22 अप्रैल को आरोपी ने उन्हें ग्राम अमलीडीह बुलाया और बाद में चिमटापानी के पास मिलने के लिए कहा। वहां आरोपी अपनी ग्रे रंग की कार में दोनों को बैठाकर सुनसान स्थान ले गया, जहां उसने पहले महिला के साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर नाबालिग के साथ भी जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच कर आरोपी की पहचान सुरेन्द्र बेहरा (34 वर्ष), निवासी ग्राम रायकेरा के रूप में की। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को उसकी मारूति ब्रेजा कार सहित गिरफ्तार कर लिया। पीड़िताओं से शिनाख्त कराए जाने पर आरोपी की पुष्टि हुई।
पूछताछ में आरोपी ने फर्जी नाम “विजय” बताकर नौकरी दिलाने के बहाने महिला को बुलाना और अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और कार जब्त कर ली है। प्रकरण में संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट एवं अन्य धाराएं जोड़ी गई हैं।
इस कार्रवाई में एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी, थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू, महिला विवेचक दीपिका निर्मलकर सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश:“महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नौकरी या किसी भी प्रकार के प्रलोभन के नाम पर अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन विशेषकर महिलाएं अज्ञात व्यक्तियों के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।”

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply