नई दिल्ली/रायगढ़, 28 अप्रैल।वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने सिंघितराई पावर प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे को लेकर गहरा दुख जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी दूसरी पोस्ट में उन्होंने इसे अपने जीवन के सबसे कठिन दौरों में से एक बताया।अग्रवाल ने कहा कि साल 2026 की शुरुआत उनके लिए बेहद पीड़ादायक रही।
पहले उन्होंने अपने बेटे अग्निवेश को खोया और फिर 14 अप्रैल को हुए बॉयलर हादसे में 25 कर्मचारियों की मौत ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया।
उन्होंने लिखा कि ऐसी असामयिक मौतों का दर्द वह खुद समझते हैं।उन्होंने हादसे को “अकल्पनीय और असहनीय” बताते हुए कहा कि एथेना पावर प्लांट में सुरक्षा के सभी मानकों का पालन किया जा रहा था। प्लांट का संचालन और रखरखाव एनजीएसएल के जिम्मे था, जो एनटीपीसी और जनरल इलेक्ट्रिक की संयुक्त साझेदारी है। सभी कार्य अनुभवी टीमों और स्थापित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत हो रहे थे।इसके बावजूद इतनी बड़ी दुर्घटना होना बेहद दुखद है।
अग्रवाल ने इसे उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे कोई वाहन मालिक अपने वाहन को भरोसेमंद ड्राइवर को सौंपता है, लेकिन फिर भी दुर्घटना हो सकती है वैसे ही यह हादसा भी हुआ। उन्होंने कहा कि वेदांता समूह अपने हर कॉन्ट्रैक्ट में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और एनटीपीसी व जीई जैसी कंपनियां भी इसी सिद्धांत पर काम करती हैं।
इसके बावजूद इस तरह की घटना होना दिल तोड़ने वाला है।अग्रवाल ने हादसे में जान गंवाने वाले सभी 25 लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कंपनी पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।
उन्होंने यह भी बताया कि सभी प्रभावितों को मुआवजा दिया जा चुका है और आगे भी हर संभव सहायता दी जाएगी।
गौरतलब है कि 14 अप्रैल को हुए इस हादसे के तुरंत बाद भी अनिल अग्रवाल ने संवेदना व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply