सेना के शौर्य को तमनार पुलिस ने किया नमन, इंस्पेक्टर आशीर्वाद राहटगांवकर सहित जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

सेना के शौर्य को तमनार पुलिस ने किया नमन, इंस्पेक्टर आशीर्वाद राहटगांवकर सहित जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

तमनार  ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को सलामी देने हेतु आज शाम 5 बजे नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तमनार थाना से प्रारंभ हुई इस यात्रा में इंस्पेक्टर आशीर्वाद राहटगांवकर सहित समस्त जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर सेना को नमन किया।


तिरंगा यात्रा भारत माता की जयकारों और जोश भरे नारों के साथ नगर के प्रमुख चौक-चौराहों से होती हुई पुनः थाना पहुंची। इस यात्रा में हर वर्ग और दल के लोगों ने देशभक्ति के रंग में रंगकर राजनीति से ऊपर उठकर भागीदारी निभाई। यात्रा के दौरान समूचा वातावरण देशभक्ति के नारों और उत्साह से गूंज उठा।


इस अवसर पर पुलिस प्रशासन की ओर से निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। उन्होंने पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा और तिरंगे को सम्मानपूर्वक सलामी दी।


इस भव्य तिरंगा यात्रा के माध्यम से तमनार वासियों ने सेना के शौर्य को नमन करते हुए एकजुटता और देशप्रेम का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!