अवैध शराब बनाने व बेचने वालों पर खरसिया थाना में लगातार कार्यवाही जारी,ठिकानों पर दबिश देकर अवैध महुआ शराब की जब्ती

खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई: 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, शराब बिक्री में इस्तेमाल सामग्री जब्त


18 नवंबर, रायगढ़। थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में खरसिया पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ ग्राम चारपारा में कार्रवाई की गई है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम चारपारा का चंद्रशेखर लहरे अपने घर के सामने महुआ शराब की अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी ने तुरंत टीम गठित कर रेड कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस टीम ने घघरा और हालाहुली में मुखबिरों से संपर्क किया और फिर चारपारा में आरोपी के ठिकाने पर पहुंची। अचानक पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग निकले, जबकि चंद्रशेखर लहरे को उसके घर के सामने महुआ शराब बेचते हुए पकड़ा गया। उसके कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 4000 रुपये है, चार पीले रंग के पांच-पांच लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक जरीकेन में भरी हुई मिली। साथ ही, एक स्टील का गिलास, शराब बिक्री की रकम 60 रुपये और शराब रखने में इस्तेमाल खाली प्लास्टिक बोतलें (शराब की गंधयुक्त) भी बरामद की गईं। 

         आरोपी चंद्रशेखर लहरे (45 वर्ष), पिता पुनीराम लहरे, निवासी चारपारा, के खिलाफ थाना खरसिया में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में महिला प्रधान आरक्षक सरोजनी राठौर, आरक्षक सत्यनारायण सिदार, अशोक कंवर, रमेश कुमार बरेठ और योगेश साहू ने सक्रिय भूमिका निभाई।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!