जांजगीर चाम्पा में शिवसेना ने किया एक दिवसीय महाधरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
शिवसेना जिला जांजगीर-चांपा द्वारा किया गया हिंदू राष्ट्र के मांग को लेकर महा धरना का आगाज जिला मुख्यालय जांजगीर में ,,,छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख माननीय धनंजय सिंह परिहार जी व प्रदेश पदाधिकारियों के उपस्थिति में हिंदू राष्ट्र समेत क्षेत्र के विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर आज़ 8वां एकदिवसीय महाधरना प्रदर्शन जांजगीर-चांपा हाकी मैदान में जिलाध्यक्ष दिलेश्वर विश्वकर्मा जी के नेतृत्व में रखा गया जिसमें आस-पास से आए जिले के पदाधिकारी समेत जांजगीर-चांपा जिला पदाधिकारियों ने मंच को संबोधित करते हुए अपनी 14 सुत्रीय मांगों सहित क्षेत्रीय मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया।
तत्पश्चात मंच संबोधन के बाद बाइक रैली के माध्यम से SDM आफिस पहुंचे जहां महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम प्रदेश प्रमुख जी के उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा गया शिवसेना प्रदेश प्रमुख माननीय श्री परिहार जी के शिवसेना जिला जांजगीर चांपा ने फटाका फुल माला से कियाभव्य स्वागत अकलतरा के फोर लाइन के पास किया गया जांजगीर के कचहरी चौक के पास किया गया एवं धरना स्थल के पास भव्य स्वागत के साथ प्रदेश प्रमुख का अभिनंदन के साथ धरना स्थल पहुंचे। शिवसेना प्रदेश प्रमुख परिहार ने जांजगीर चांपा कलेक्टर महोदय से मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने यह बात भी रखी की जो धरना स्थल जिला मुख्यालय में हॉकी मैदान के पास जो दिया गया है ऐसी जगह पर शासन प्रशासन को धरना स्थल की अनुमति नहीं देना चाहिए था धरना स्थल के अनुमति कचहरी चौक पर देना चाहिए था ऐसा उन्होंने कहा
इस प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश प्रमुख माननीय धनंजय सिंह परिहार जी, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष आदरणीय मधुकर पांडे जी, महासचिव रेशमलाल जांगड़े जी,सुनील कुमार झा, प्रदेश सचिव दिनेश ताम्रकार, हिमांशु शर्मा,कमल सोनी, प्रदेश प्रचार प्रसार अध्यक्ष रामसिंह चौहान, सचिव संतोष कौशल, जिलाध्यक्ष दिलेश्वर विश्वकर्मा शिवसेना जिला अध्यक्ष जांजगीर चांपा बलौदाबाजार-भाटापारा ईश्वर प्रसाद निषाद,सक्ती जिलाध्यक्ष मनहरण प्रजापति, बिलासपुर जिलाध्यक्ष नवीन यादव,प्रवक्ता शिवा निषाद, खरसिया विधानसभा अध्यक्ष पींटू यादव, मनहरण प्रजापति शक्ति जिला अध्यक्ष राहुल सिदार युवा सेना जिला अध्यक्ष शक्ति रामावतार कश्यप जिला महासचिव जांजगीर अमर टंडन ड्राइवर यूनियन जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण नायक किसान सेना जिला अध्यक्ष दीपक यादव सेना जिला हुलेश चंद्रा जिला प्रवक्त्ता राजेंद्र चंद्रा शक्ति अमरनाथ कश्यप जिला सचिव केदाल कश्यप जिला उपाध्यक्ष मुकेश यादव अध्यक्ष अकलतरा किशन यादव गोपी यादव विधान सभा उपाध्यक्ष पामगढ़ गीतेश यादव पामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष माखन मिरी जिला उपाध्यक्ष पिंटू डहरिया संतोष सारथी अरमान शर्मा श्री संत विश्वकर्मा सरोज वैष्णव दीपक धीवर सगुन यादव जिला अध्यक्ष महिला सेना हेमलता सोनी उमेश्वरि कश्यप दीपा मरावी सुनैना टंडन हिमांशी रीना पूनम कश्यप विधानसभा उपाध्यक्ष आत्माराम नेताम, मिडिया प्रभारी राजु पाल एवं भारी संख्या में शिव सैनिक शामिल हुए।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply