
जांजगीर चांपा पुलिस
दिनांक 30/05/25
⏺️ नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने रक्षित केंद्र में आयोजित जनरल परेड का निरीक्षण किया गया।
⏺️ परेड निरीक्षण दौरान उत्कृष्ठ टर्नआउट का प्रदर्शन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया।
⏺️ पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड निरीक्षण उपरांत कानून सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी के संबंध में आवश्यक जानकारियां देते हुए अधि/कर्म. को बलवा ड्रिल का भी अभ्यास कराया गया
⏺️ पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में उपस्थित अधि./कर्म. को अनुशासित रहने के साथ साथ आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ बेहतर पुलिसिंग करने एवं पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष कार्रवाई करने निर्देशित किया
⏩ आज दिनांक 30.05.2025 को रक्षित केंद्र जांजगीर में जनरल परेड का आयोजित किया गया।जिसमें पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा पहुंचे जिसके द्वारा परेड की सलामी ली गई। तत्पश्चात् परेड का निरीक्षण किये, परेड निरीक्षण दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारियों के टर्नआउट का निरीक्षण एवं टोलीवार परेड कराया गया, जिसमें उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया।
⏩ परेड समाप्ति उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा अधि/कर्म. को कानून सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में आवश्यक जानकारियां देते हुए बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया।
⏩ निरीक्षण दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार, DSP जितेंद्र खूंटे, DSP श्रीमती कविता ठाकुर, DSP मुख्यालय विजय पैकरा उपस्थित रहे।




NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply