*धमतरी पुलिस,थाना भखारा द्वारा भी किया गया अवैध शराब बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही*


*धमतरी पुलिस*-: 02-06-25

*धमतरी पुलिस,थाना भखारा द्वारा भी किया गया अवैध शराब बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही*

*आरोपी से 36 पौवा प्लेन देशी शराब कीमती 2880/- रूपये एवं बिक्री रकम 500/- रूपये कुल जुमला 3380/- रूपये किया गया जप्त*

*ग्राम रामपुर में देशी महुआ शराब के बनाने के लिए रखे लहान, लगभग 40 क्विंटल को किया गया नष्ट*

*पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध की जा रही है कार्यवाही*

थाना प्रभारी भखारा को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम रामपुर में कुछ लोग अवैध शराब बिक्री कर रहे है।की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी भखारा के नेतृत्व में थाना भखारा स्टॉफ द्वारा विशेष अभियान चलाकर छोटी नहर नाली पार रामपुर में आरोपी देवेन्द्र कुमार बघेल पिता पवन कुमार बघेल उम्र 21 वर्ष साकिन रामपुर को अवैध रूप से शराब बिक्री करते घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके पास एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अन्दर रखे देशी प्लेन मंदिरा शराब 20 पौवा एवं एक नीले रंग के कैरीबेग में रखे 16 पौवा देशी प्लेन मंदिरा शराब प्रत्येक में 180-180 एम.एल. कांच की शीशी में भरी हुई सीलबंद जुमला 6.480 बल्क लीटर कीमती 2880/- रूपये एवं बिक्री रकम 500/- रूपये कुल जुमला किमती 3380/- रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त आरोपी देवेन्द्र कुमार बघेल को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
*आरोपी का नाम*-:  देवेन्द्र कुमार बघेल पिता पवन कुमार बघेल उम्र 21 वर्ष साकिन रामपुर थाना भखारा जिला धमतरी (छ.ग.)
इसके अतिरिक्त ग्राम कोपेडीह में खेत में छिपाकर रखे गये शराब बनाने महुआ लहान लगभग 40 क्विंटल को मौके पर नष्टीकरण किया गया है।अवैध शराब के विरुद्ध आगे भी इसी तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।
संपूर्ण कार्यवाही एसडीओपी कुरूद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भखारा एवं थाना भखारा स्टॉफ द्वारा की गई है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!