छाल पुलिस की ग्राम मधुवनपारा में दबिश में अवैध महुआ शराब जब्त, शिवनारायण श्रीवास गिरफ्तार

छाल पुलिस की ग्राम मधुवनपारा में दबिश में अवैध महुआ शराब जब्त, शिवनारायण श्रीवास गिरफ्तार

रायगढ़, 4 जून2025– पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत छाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में ग्राम मधुवनपारा में की गई दबिश के दौरान भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बरामद की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


मिली सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली थी कि शिवनारायण श्रीवास नामक व्यक्ति ग्राम छाल मधुवनपारा स्थित अपने निवास के सामने अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना की तस्दीक कर तत्काल गवाहों के समक्ष दबिश दी गई, जहां आरोपी शिवनारायण श्रीवास पिता कमलेश्वर श्रीवास उम्र 31 वर्ष, निवासी बड़े देवगांव थाना सरिया, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वर्तमान पता मधुवनपारा छाल, जिला रायगढ़) को मौके पर अवैध शराब के साथ पकड़ा गया ।


पुलिस ने उसकी तलाशी लेने पर 10 लीटर, 5 लीटर वाले प्लास्टिक जरकिन तथा एक 2 लीटर वाली कोल्ड ड्रिंक बॉटल में करीब 14 लीटर महुआ शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,400 है। टीआई मोहन भारद्वाज द्वारा आसपास चेक कराया गया, जहां शराब बनाने के पात्र और महुआ पास रखने के प्लास्टिक डिब्बे मिले जिसे मोके पर नष्ट किया गया । जब्त शराब को मौके पर पंचनामा के तहत ज़प्त कर आरोपी के विरुद्ध छाल थाना में आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59-क के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आज न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज के साथ प्रधान आरक्षक शंकर क्षत्री, शंभू पाण्डेय, आरक्षक प्रबंध राठिया, उमेंद उरांव एवं गोविंद बनर्जी की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने अवैध शराब के विरुद्ध अभियान को आगे भी इसी सख्ती से जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!