दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले बहादुर अधिकारियों से भेंट की एवं इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई देकर शाल और पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया ।इन बहादुर अधिकारियों में IPS शलभ सिन्हा जो वर्तमान में बस्तर पुलिस अधीक्षक है उन्हें केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शॉल ओढ़ाकर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी बहादुरी की प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया । बता दे कि आईपीएस शलभ सिन्हा ऐसे अधिकारियों में जाने जाते है जो व्यवहार कुशल , बुद्धिजीवी , निडर एवं साहसी अधिकारी है जिनके लिए उनकी ड्यूटी उनका फर्ज सर्वोत्तम है एवं अपने अधीनस्थों अधिकारियों के भी वो बेहद प्रिय है । जनता में उनकी छवि सौम्य एवं शालीन है वहीं अपराध के प्रति वो बेहद सख्त है । शलभ सिन्हा अनुशासन का पालन करने वाले बेहद कर्मठ और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी है ।
आज केंद्रीय मंत्री ने इस सम्मान के दौरान कहा इन अभियानों को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से मै मिलने के लिए उत्सुक हूँ और जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करूँगा। इस सम्मान कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
उन्होंने कहा मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply