कोंडागांव
दिनांक 10.05.2025
जिला कोण्डागांव में 01 स्थायी वारंटी पुरूष नक्सली ने किया आत्मसमर्पण।
शासन की नक्सल उन्मूलन नीति से प्रभावित होकर एवं नक्सलियों की खोखली विचाराधारा एवं शोषण से तंग आकर माओवादी ने किया आत्मसमर्पण।
सुरक्षा बलों के लगातार कार्यवाही से माओवादियों में है भय का माहौल, नक्सल संगठन छोड़कर समाज के मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं नक्सली।
आत्मसमर्पित नक्सली 2003 से 2018 तक बेड़मा जनमिलिशिया सदस्य एवं 2018 से 2025 तक पूर्वी बस्तर डिवीजन, सहयोगी सदस्य, आमदई एलओएस के रूप में माओवादी संगठन में कर रहा था कार्य।
जिला कोण्डागांव, बस्तर व नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में विभिन्न नक्सली घटनाओं में रहा है शामिल।
नक्सली को “छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति” के तहत प्रोत्साहन राशि के रूप में 50,000 रूपये प्रदान किया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर श्री सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.), श्री अमित तुकाराम काम्बले, पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तर बस्तर रेंज कांकेर के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री वाँय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन एवं श्री रूपेश कुमार डाण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) कोण्डागांव, के कुशल नेतृत्व में तथा श्री सतीश भार्गव, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स कोण्डागांव के पर्यवेक्षण में इस इकाई अन्तर्गत लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जा रहे हैं एवं समय-समय पर सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल प्रभावित ग्रामों में सिविक एक्शन कार्यक्रम चलाये जा कर शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रदाय सुविधाएँ व लाभ की जानकारी बैनर/पोस्ट/पाम्पलेट आदि के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप नक्सलियों द्वारा स्वयं आगे बढ़ कर शासन के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ लेने हेतु पुलिस अधीक्षक के समक्ष समाज की मुख्यधारा में जुड़कर जीवन यापन करने हेतु आत्मसमर्पण कर रहे हैं।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 10.06.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोण्डागांव में नक्सली संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत् नक्सली सुकालू राम नाग पिता मानुराम नाग (पूर्वी बस्तर डिवीजन, सहयोगी सदस्य, आमदई एलओएस) उम्र 52 वर्ष जाति मुरिया निवासी ग्राम तुमड़ीवाल, थाना पुंगारपाल जिला कोण्डागांव छ.ग. के द्वारा श्री शंकर लाल बघेल (भा.पु.से.), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया। जिन्हें तत्काल प्रोत्साहन राशि 50 हजार रूपये प्रदाय किया गया। इसके अतिरिक्त शासन की पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाएं प्रदाय हेतु वरिष्ठ कार्यालय की ओर पत्र व्यवहार किया गया है। आत्मसमर्पण के दौरान श्री कौशलेन्द्र देव पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव, श्री सतीश भार्गव, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स कोण्डागांव तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
नामजद अपराधिक विवरण :-
आत्मसमर्पित नक्सली का नाम
संगठन में पव व घोषित ईनाम
थाना, अप.क. व बारा
घटना का संक्षिप्त विवरण
01 सुकालू राम नाग पूर्वी बस्तर पिता मानुराम नाग डिवीजन,उम्र 52 वर्ष जाति
सहयोगी
मुरिया निवासी ग्राम सदस्य,तुमड़ीवाल, थाना आमदई पुंगारपाल जिला एलओएस
थाना मर्दापाल के अप.क. 06/2018 धाराः 147, 148, 149, 294, 323, 506, 341, 395, 452 ताहि, 25, 27 आर्म्स एक्ट, 23,38(2), 39(2) यूपीए एक्ट 1967। स्थायी वारंट
कोण्डागांव छ.ग.
दिनांक 14.02.2018 को ग्राम तुमड़ीवाल निवासी कटियाराम नाग को जनअदालत लगाकर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुये मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देते ह घर से लगभग 3500 सामान गाय, बैल चकरी, मुर्गा-मुर्गी उपयोगी सामान को घटना में शामिल।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply