थाना लवन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट के 02 घंटे के भीतर सभी 05 आरोपियों को लिया गया हिरासत में


थाना लवन
दिनांक 11.06.2025

● लवन नगर में लूटपाट करने वाले 05 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*
● थाना लवन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट के 02 घंटे के भीतर सभी 05 आरोपियों को लिया गया हिरासत में*
● पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लूट के आरोपियों की, की गई पहचान*
● आरोपियों द्वारा लवन शराब दुकान के पास बलपूर्वक ₹49,000 लूटकर हो गए फरार*
● आरोपियों से लूट की रकम ₹36,000 किया गया बरामद*
● साथ ही लूट की घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी किया गया जप्त*

दिनांक 11.06.2025 को प्रार्थी पीतराम पैकरा निवासी ग्राम कोहरौद द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 10.06.2025 को पैसा निकालने के लिए गांव के रामसिंह खांडे के साथ उसके मोटरसाइकिल से बलौदाबाजार गए, जहां बैंक से ₹49,000 निकाले, जिसमें से ₹1000 लेनदेन कर खर्च किया एवं वापस आते समय लवन शराब भट्टी पहुंचे, जहां पर ₹500 का शराब खरीद कर वापस जाने के लिए निकले ही थे। तभी एक अज्ञात लड़का उनके पास पहुंचकर झगड़ा विवाद करते हुए प्रार्थी एवं उसके मित्र को बाइक से नीचे उतार लिया। साथ ही उस अज्ञात लड़के के 04 अन्य साथी वहां पर पहुंचकर झगड़ा विवाद करने लगे तथा प्रार्थी के जेब में रखे ₹47,500 रकम को बलपूर्वक डराते धमकाते हुए लूट कर फरार हो गए।*की रिपोर्ट पर थाना लवन में अपराध क्र. 269/2025 धारा 310(2),351(3) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में *पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना लवन पुलिस द्वारा त्वरित जांच विवेचना कार्यवाही करते हुए, आरोपियों के संबंध में पताशाजी प्रारंभ किया गया। साथ ही शराब दुकान में लगे CCTV फुटेज का भी गहन अवलोकन* किया गया, जिसके आधार पर लूट की घटना में शामिल 05 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी से लड़ाई झगड़ा करते हुए उसके जेब में रखे उक्त रकम को लूट कर फरार हो जाना स्वीकार किया गया। *प्रकरण में आरोपियों से लुट गए रकम में से ₹36,000 बरामद किया गया है तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जप्त किया गया* है। प्रकरण में सभी 05 आरोपियों को आज दिनांक 11.06.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समस्त प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपियों के नाम
1. लोकेश निर्मलकर उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 12 लवन थाना लवन
2. भरत बंजारे उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बगबुडा थाना लवन
3. प्रीतम साहू उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 04 लवन थाना लवन
4. मनीष खूंटे उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 03 लवन थाना लवन
5. रवि शंकर कुर्रे उर्फ चोलाराम उम्र 30साल निवासी वार्ड क्रमांक 03 लवन थाना लवन

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!