● *काफरमार में अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर महुआ शराब जब्त*
*रायगढ़, 19 जून 202 5*— ज़ोबी चौकी पुलिस ने आज ग्राम काफरमार में अवैध शराब निर्माण व बिक्री के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब व अन्य नशीली सामग्री जब्त की गई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अंगद सिंह राठिया, पिता बरत राम राठिया, उम्र 45 वर्ष, अपने घर में महुआ शराब बनाकर बेच रहा है और वहां शराब पीने वालों की आवाजाही बनी रहती है। सूचना की पुष्टि के बाद चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर ने टीम के साथ मौके पर घेराबंदी कर रेड की।
*आरोपी से बरामद सामग्री*:
* 10 लीटर महुआ शराब (डिब्बे में) — अनुमानित मूल्य ₹1,500
* 06 नग 250 एमएल की गंधयुक्त शराब की शीशियाँ
* 01 चाड़ी शराब— गंधयुक्त
पूछताछ में आरोपी ने शराब निर्माण व बिक्री की बात स्वीकार की। सभी मादक पदार्थों को ज़ब्त कर लिया गया और आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशानुसार ज़िले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। चौकी ज़ोबी की यह कार्रवाई उसी क्रम में की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।














Leave a Reply