लोरमी में बिजली विभाग के एई कृष्ण कुमार गुप्ता को किसान से 15000 रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।
(हिमांशु मसीह) : मुंगेली- लोरमी बिजली विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एसीबी बिलासपुर टीम ने कार्रवाई करते हुए लोरमी में पदस्थ कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार गुप्ता को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी जेई ने प्रार्थी नंदकुमार साहू से अवैध कनेक्शन पर कार्रवाई न करने के एवज में 50 हजार रुपए की मांग की थी। एसीबी को शिकायत मिलने के बाद टीम ने योजना बनाकर जेई को लोरमी बिजली ऑफिस से लगभग 300 मीटर दूर एक किराना दुकान के पास निजी वाहन में रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से लोरमी क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply