नगर पालिका अध्यक्ष ने गौ सेवकों को वितरित किए रेनकोट
निस्वार्थ सेवा करने वाले गौ सेवकों को दिया सम्मान

नगर पालिका अध्यक्ष ने गौ सेवकों को वितरित किए रेनकोट
निस्वार्थ सेवा करने वाले गौ सेवकों को दिया सम्मान

सक्ती, 21 जून | नगर पालिका अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर अग्रवाल द्वारा नगर के निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले गौ सेवकों को रेनकोट वितरित किए गए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा है और नगर के गौ सेवक वर्षभर बिना किसी स्वार्थ के गौ माता की सेवा में लगे रहते हैं, यह अत्यंत प्रशंसनीय है।

रेनकोट वितरण कार्यक्रम में श्री अग्रवाल ने कहा, “गौ सेवकों की सेवा को मैं नमन करता हूँ। मेरी ओर से जो भी सहयोग इन सेवकों के लिए संभव होगा, वह हर परिस्थिति में उपलब्ध रहेगा।”



उन्होंने आगे कहा कि नगर पालिका हमेशा ऐसे सेवा कार्यों में गौ सेवकों के साथ खड़ी रहेगी। इस दौरान सभी गौ सेवकों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

कार्यक्रम में नगर के कई युवा गौ सेवक उपस्थित रहे और सभी ने अध्यक्ष महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!