कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई — दुष्कर्म के आरोपी को भेजा गया जेल



कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई — दुष्कर्म के आरोपी को भेजा गया जेल

रायगढ़, 2 जुलाई 2025
कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में पीड़िता द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के निर्देशन में महिला उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त एवं उनकी टीम ने तत्परता दिखाई और आरोपी को गिरफ्तार किया।

घटना का विवरण

पीड़िता ने 1 जुलाई को पुलिस को लिखित आवेदन दिया, जिसमें उसने बताया कि 8 मई 2025 की सुबह वह अपने घर के पास बाड़ी में काम कर रही थी। तभी गांव का ही सागर सिदार वहां पहुंचा और जबरन उसे घर के अंदर खींच ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी उसी दिन रात को अपने पति को दी, लेकिन सामाजिक बदनामी और आरोपी की धमकियों के कारण वह रिपोर्ट दर्ज नहीं कर सकी।

दूसरी धमकी के बाद लिया साहसिक कदम

30 जून की शाम आरोपी ने दोबारा पीड़िता के घर पहुंचकर उसे धमकी दी। इससे डरी-सहमी महिला ने आखिरकार साहस दिखाया और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 279/2025 के तहत धारा 69 बीएनएस में प्रकरण दर्ज किया।

गिरफ्तारी और रिमांड

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाकर उसका कथन दर्ज किया। तत्पश्चात महिला उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में आरोपी सागर सिदार उर्फ खीरसागर (27 वर्ष) को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने के आदेश दिए हैं।

टीम की अहम भूमिका

इस कार्रवाई में महिला उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, आरक्षक चंद्रेश पांडेय और शुभम तिवारी की अहम भूमिका रही। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि इस गंभीर अपराध में न्याय सुनिश्चित करने के लिए कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!