🔷 दिनांक: 6 जुलाई 2025
स्थान: कापू, जिला रायगढ़
प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी द्वारा आज रायगढ़ जिले के कापू विकासखंड में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर ग्राम समनिया से पत्थलगांव खुर्द के मध्य स्थित सांगुल नदी पर निर्मित उच्चस्तरीय पुल एवं नवीन तहसील भवन का लोकार्पण संपन्न हुआ।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यह पुल क्षेत्र की जीवन रेखा सिद्ध होगा। इससे कापू तहसील मुख्यालय तक की दूरी लगभग 12 किलोमीटर कम होगी। वर्षा ऋतु में जो मार्ग अवरुद्ध हो जाता था, अब वहाँ सुगम एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित होगा।
इस पुल से लगभग 20,000 से अधिक जनसंख्या को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान श्री चौधरी स्थानीय मिडिल स्कूल के शाला प्रवेश उत्सव में भी सम्मिलित हुए और बच्चों का तिलक कर स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और सुशासन के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है।
आज रायगढ़ जिले के कापू में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी जी ने सांगुल नदी पर बने उच्चस्तरीय पुल और नवीन तहसील भवन का लोकार्पण किया।
🛤️ अब कापू आने-जाने में 12 किलोमीटर कम दूरी!
🌧️ बरसात में जो रास्ता बंद हो जाता था, अब रहेगा हमेशा चालू!
👨👩👧👦 20,000+ लोगों को सीधा लाभ!
📚 श्री चौधरी जी ने स्थानीय मिडिल स्कूल के शाला प्रवेश उत्सव में भाग लेकर नन्हे बच्चों का स्वागत भी किया।
#विकास_ही_विश्वास #OPChoudhary







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply