एक पौधा मां के नाम” अभियान के अंतर्गत अरविंद अनुरागी ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

“एक पौधा मां के नाम” अभियान के अंतर्गत अरविंद अनुरागी ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

छतरपुर (गौरिहार):
जनपद गौरिहार क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलरामपुर अंतर्गत ग्राम रामपुर स्थित पावन धाम मां सती दाई दुर्गा मंदिर परिसर में “एक पौधा मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस भावनात्मक पहल के अंतर्गत कार्यक्रम संयोजक अरविंद अनुरागी ने आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश दिया।

कार्यक्रम में रानीबाग निवासी राजेंद्र सिंह, शिवकुमार साहू, चित्रकोटी अनुरागी, देबीदीन द्विबे जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अरविंद अनुरागी इस अवसर पर पत्रकार होने के साथ-साथ अखिल भारतीय कोरी-कोली समाज के जिला अध्यक्ष एवं जय श्री मां सती कल्याणी निगरानी समिति रामपुर के अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे।

इसी श्रृंखला में अरविंद अनुरागी ने भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय श्री चंद्रभान सिंह गौतम के ग्राम चंदवारा जाकर, उनके निज निवास पर केले का पौधा रोपित कर मां को समर्पित किया।

इस विशेष अवसर पर चंद्रभान सिंह गौतम जी के हृदयांश, राजकुमार विवेक सिंह गौतम (एडवोकेट, हाईकोर्ट जबलपुर) एवं उनके  चिरंजीव, विकास सिंह गौतम (एडवोकेट, जिला न्यायालय छतरपुर) भी उपस्थित रहे।
साथ ही श्री चरण सिंह बुंदेला, श्री जगन्नाथ कुशवाहा सहित कई प्रमुख लोग कार्यक्रम की सफलता में सहभागी बने।

“एक पौधा मां के नाम” अभियान न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैला रहा है, बल्कि मातृ-सम्मान को भी नई परिभाषा दे रहा है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!