ऑनलाइन-ऑफलाइन ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: सेना के जवानों को बना रहा था शिकार, करोड़ों की ठगी का खुलासा

ऑनलाइन-ऑफलाइन ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: सेना के जवानों को बना रहा था शिकार, करोड़ों की ठगी का खुलासा

📍 फरसगांव | 14 जुलाई 2025
थाना फरसगांव पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जो देश-विदेश में रहकर ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से लोगों को करोड़ों की चपत लगा चुका था। हैरान कर देने वाली बात यह है कि आरोपी सेना के जवानों को बड़े-बड़े बंगलों और पैसों का लालच देकर अपने जाल में फंसा रहा था।

सेना के नाम पर बनाता था शिकार

गिरफ्तार आरोपी खिलेन्द्र कश्यप (उम्र 26 वर्ष), निवासी कोरगांव, जिला कोण्डागांव, बीते कई महीनों से दुबई, मलेशिया, दिल्ली, नोएडा जैसे स्थानों पर छिपकर रह रहा था। वह “Diversified Multinational Group of Businesses” नामक फर्जी संस्था के माध्यम से लोगों को लग्जरी लाइफस्टाइल, विदेशी होटल, महंगे कपड़े और प्रॉपर्टी दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने कई सेना के जवानों से भी मोटी रकम ऐंठी है।

फरियादी से 4.5 लाख की ठगी

प्रकरण की शुरुआत उस वक्त हुई जब फरियादी जगदीश्वर मरकाम (उम्र 27 वर्ष, निवासी सिरसीकलार हल्दीबेड़ा) ने 17 दिसंबर 2024 को थाना फरसगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि आरोपी ने 11 अगस्त 2023 को दोपहर में ऑनलाइन मार्केटिंग के नाम पर 4 लाख 50 हजार रुपए की ठगी की है।

इस शिकायत पर अपराध क्रमांक 171/2024, धारा 420 भादवि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

देश-विदेश में छिपा रहा आरोपी, विशेष टीम ने पकड़ा

पुलिस अधीक्षक श्री वाय. अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर एडिशनल एसपी कौशलेन्द्र देव पटेल और एसडीओपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन में निरीक्षक संजय सिन्दे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सात महीने की सतत निगरानी और तकनीकी ट्रैकिंग के बाद आरोपी को ग्राम सुलेंगा (नारायणपुर) से गिरफ्तार किया।

आरोपी से यह सामग्री हुई जब्त

📱 02 मोबाइल फोन

💻 01 एप्पल लैपटॉप

📱 01 एप्पल आईपैड

💳 02 एटीएम कार्ड

💵 ₹1500 नगद


पुलिस ने सभी जब्त सामग्रियों को विधिवत रूप से कब्जे में लिया है। आरोपी को 14 जुलाई 2025 की सुबह 9 बजे विधिवत गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक संजय सिन्दे, सउनि. पिताम्बर कठार, सउनि. रजउराम सूर्यवंशी, आरक्षक बासुराम मरकाम, और महिला आरक्षक सरस्वती यादव की विशेष भूमिका रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!