जिलेभर के थानों ने व्यापारियों को सुरक्षा के लिए किया प्रेरित, कई प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरे

जिलेभर के थानों ने व्यापारियों को सुरक्षा के लिए किया प्रेरित, कई प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरे

रायगढ़, 17 जुलाई 2025। जिले में व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे सीसीटीवी जागरूकता अभियान के तहत आज थाना चक्रधरनगर, भूपदेवपुर, घरघोड़ा, पुसौर एवं तमनार की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें सुरक्षा कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया।इस अभियान को व्यापारियों ने भरपूर समर्थन दिया। कई व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों में कैमरे लगाने की सहमति दी, वहीं कुछ ने त्वरित पहल करते हुए कैमरे इंस्टॉल भी कर दिए।

चक्रधरनगर क्षेत्र के कयाघाट निवासी उत्तम कुमार कुर्रे (उत्तम ट्रेवल्स), नहरपाली के नीलांबर पटेल, घरघोड़ा के राहुल केसरी (मोना रेस्टोरेंट), कृष्णा चौहान (सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक), आकाश अग्रवाल (दुर्गा ऑटो, अंबेडकर चौक), अफजल बेग (ताज इलेक्ट्रॉनिक एंड फर्नीचर), आकाश गुप्ता (गुप्ता हार्डवेयर, तमनार रोड), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, शाखा घरघोड़ा, अमन फर्नीचर (धरमजयगढ़ रोड), ओमप्रकाश शर्मा (कियोस्क बैंक, पालीघाट, तमनार), कान्हा जनरल स्टोर, रूपेंद्र गोयल (घरघोड़ा टाउन), आरएमजी ज्वेलर्स, राधा मोहन ज्वेलर्स, बृजेश अग्रवाल (विद्युत किराना स्टोर), राजेंद्र नंदे (नंदे फोटोकॉपी स्टेशनरी, बोरोडिपा चौक, पुसौर), और नरेंद्र यादव (रौनक ढाबा, बैंक चौक, चपले) जैसे प्रतिष्ठानों में कैमरे लगाए गए।इसी क्रम में एनएच-49 हाइवे किनारे स्थित दुकानों और ढाबों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को समझाया कि कैमरों की निगरानी न केवल अपराधों की रोकथाम में सहायक है, बल्कि किसी भी घटना की स्थिति में फुटेज एक मजबूत सबूत के रूप में कार्य करता है।पुलिस विभाग ने भरोसा दिलाया है कि इस तरह के जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, जिससे जिले में व्यापारिक क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सके।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!