💥गरियाबंद ब्रेकिंग न्यूज़💥
चंद्रहास निषाद रिपोर्ट्स
🔴 करंट की चपेट में आने से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत
गरियाबंद, 18 जुलाई 2025।जिले के दर्रिपारा क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहाँ एक ग्रामीण की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना दर्रिपारा स्थित एक राइस मिल के पीछे खेत में घटी, जिससे पूरे गांव और राहगीरों में हड़कंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कोचवाय निवासी यदुराम (उम्र 50 वर्ष) खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बिजली का एक तार नीचे गिरा हुआ था, जिसे यदुराम देख नहीं पाए और संपर्क में आने से उन्हें करंट लग गया। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल इस हादसे की सूचना गरियाबंद सिटी कोतवाली पुलिस को दी।फिलहाल पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गई है, और विद्युत विभाग को भी इस गंभीर लापरवाही के लिए सूचना दी गई है।

👉 यह हादसा बिजली व्यवस्था की अनदेखी और लापरवाही की ओर इशारा करता है, जिस पर अब सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है।
🕊️ यदुराम जी के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।—

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ













Leave a Reply