🏠 PM आवास सत्यापन सर्वे में जनपद अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी अंजोरीपाली,
आज प्रातःकाल जनपद क्षेत्र अंजोरीपाली में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सत्यापन सर्वे का कार्य जनपद के अधिकारियों एवं स्थानीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।इस महत्त्वपूर्ण कार्य में जनपद उपाध्यक्ष डॉक्टर हितेश गवेल,जनपद के तकनीकी सहायक श्रीमती प्रियंका पटेल, रोजगार सहायक श्रीमती भोजकुमारी राठिया, सचिव मनहरण दास महंत, सरपंच प्रतिनिधि खिलावन राठिया तथा उनके सहयोगी शिवचरण महिष और पीताम्बर दास महंत शामिल रहे।सर्वेक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कोई भी पात्र हितग्राही प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित न हो।



टीम ने घर-घर जाकर पात्र व्यक्तियों की जानकारी ली, दस्तावेजों का परीक्षण किया और आवश्यकतानुसार मार्गदर्शन भी प्रदान किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक कल्याणकारी इस योजना से छत्तीसगढ़ सहित देशभर में लाखों लोगों को पक्के आवास उपलब्ध हो रहे हैं।यह पहल गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के जीवन में स्थायित्व, सुरक्षा एवं गरिमा लाने का एक सशक्त माध्यम बन रही है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत चल रहे इस सत्यापन अभियान से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर पात्र नागरिक को उसका अधिकार समय पर प्राप्त हो और ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को वास्तविक रूप में ज़मीन पर उतारा जा सके।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ













Leave a Reply