खरसिया के आधे से अधिक स्कूलों में किताब और ड्रेस की भारी कमी, शिवसेना ने जताई चिंता

📚 खरसिया के आधे से अधिक स्कूलों में किताब और ड्रेस की भारी कमी, शिवसेना ने जताई चिंता

खरसिया, 18 जुलाई 2025 — खरसिया ब्लॉक के आधे से अधिक शासकीय स्कूलों में आज भी छात्रों को किताबें और यूनिफॉर्म नहीं मिल पाई हैं, जिससे सैकड़ों छात्र-छात्राएं पढ़ाई से वंचित हैं। इस गंभीर मुद्दे को लेकर शिवसेना खरसिया इकाई ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मुलाक़ात की और जल्द से जल्द पुस्तक व ड्रेस वितरण की मांग की।शिवसेना अध्यक्ष शनि पिंटू यादव के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि, “स्कूल खुलने के एक महीने से अधिक हो चुके हैं, लेकिन अब तक कई गांवों के स्कूलों में बच्चों को किताबें और ड्रेस नहीं मिल पाई हैं। इससे छात्र-छात्राएं पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है।”उन्होंने कहा कि सरकार को इस विषय पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और स्कूली बच्चों को राहत देने हेतु अतिशीघ्र पुस्तक और ड्रेस की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि बच्चे नियमित रूप से स्कूल जा सकें और सुचारू रूप से शिक्षा प्राप्त कर सकें।

इस ज्ञापन में शिवसेना के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें विधानसभा अध्यक्ष नितेश राठौर, युवा नेता सुरेश सिदार, रिंकू भाट व पुरुषोत्तम दास महंत प्रमुख रहे।शिवसेना ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे आगे और कड़ा आंदोलन करेंगे।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!