–रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन: संपत्ति अपराधों में संलिप्त 212 संदेहियों पर हुई कड़ी कार्रवाई
रायगढ़, 18 जुलाई 2025।जिले में बढ़ते चोरी और संपत्ति अपराधों पर लगाम कसने के लिए रायगढ़ पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश पर मंगलवार की सुबह जिले के सभी थानों में एक साथ विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें उन बदमाशों को निशाना बनाया गया जो पूर्व में संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त रह चुके हैं।
इस व्यापक अभियान के तहत थाना प्रभारियों ने 212 संदेहियों को थानों में तलब कर गहन पूछताछ की। सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से ही पुलिस के पास मौजूद था, जिनकी हालिया गतिविधियों की भी बारीकी से जांच की गई। कई संदिग्धों के फिंगरप्रिंट लेकर श्री श्याम मंदिर चोरी जैसी हाल की घटनाओं में उनकी भूमिका की पुष्टि की जा रही है।
पुलिस की इस कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य हालिया चोरी और डकैती जैसी घटनाओं में पुराने बदमाशों की संलिप्तता की जांच करना है। इस दौरान फरार आरोपियों के संबंध में भी जानकारियां जुटाई गईं। पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिया कि संदेही बिना थाना प्रभारी को सूचना दिए कहीं भी न जाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि से दूर रहें।अभियान के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता की धारा 128 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
रायगढ़ पुलिस की यह सघन कार्रवाई जिले में अपराधों पर नियंत्रण की दिशा में एक ठोस कदम मानी जा रही है।—





NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ













Leave a Reply