–नगर पालिका परिषद खरसिया ने की सभी वार्डों की समीक्षा: जनसमस्याओं के समाधान हेतु बनाई गई कार्ययोजना
खरसिया, दिनांक 19 जुलाई 2025
नगर पालिका परिषद खरसिया द्वारा विगत 10 दिनों से शहर के सभी वार्डों में चल रहे निरीक्षण एवं समस्याओं के संकलन कार्य के उपरांत आज नगर परिषद कार्यालय में प्रथम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की जमीनी हकीकतों को लेकर गंभीर चर्चा की गई और जनता को त्वरित राहत पहुंचाने की दिशा में अहम निर्णय लिए गए।इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुविभागीय अधिकारी प्रवीण तिवारी की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग एवं पार्षदगण, सभी वार्ड प्रभारी/सचिव, नगर पालिका अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी बैठक में सम्मिलित हुए।
बैठक का उद्देश्य विगत दिनों वार्ड स्तर पर जनप्रतिनिधियों और नगर निकाय के अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान चिन्हांकित समस्याओं की समीक्षा करना और उनके निराकरण के लिए ठोस रणनीति बनाना रहा।
✔️ त्वरित समाधान, जनता को राहत
बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई कि कई समस्याओं का त्वरित समाधान मौके पर ही कर दिया गया है, जिनमें मुख्यतः सड़क के गड्ढों की मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था की सफाई, स्ट्रीट लाइट सुधार, कचरा उठाव की व्यवस्था और पेयजल संबंधित शिकायतें शामिल थीं।
📝 शेष समस्याओं के लिए कार्ययोजना तैयार
जिन समस्याओं का निराकरण तत्काल संभव नहीं था, उनके लिए नगर पालिका द्वारा एक समन्वित कार्ययोजना तैयार की गई है। इसमें वार्डवार प्राथमिकता तय कर संबंधित विभागों को कार्य सौंपने का निर्णय लिया गया है। अधिकारीगणों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी लंबित समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करें।
अनुविभागीय अधिकारी प्रवीण तिवारी ने बैठक में स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याएं हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
🙏 जनसेवा हमारा संकल्प
नगर पालिका परिषद खरसिया द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का मूल उद्देश्य नगर के हर वार्ड को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाना है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि “जनसेवा ही हमारा संकल्प है” और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी टीम लगातार प्रयासरत है।




NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ













Leave a Reply