ग्राम कुर्रा में अवैध शराब की बिक्री पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
रायपुर, 19 जुलाई 2025।रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से सीलबंद देशी शराब और नगद राशि बरामद की गई है।
यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अटल नगर एवं नगर पुलिस अधीक्षक अटल नगर के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेश जायसवाल के नेतृत्व में की गई।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कुर्रा चौक के पास कुछ लोग अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दो व्यक्तियों को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:
🔹 शिवराम तारक, पिता डेरहा राम तारक, उम्र 51 वर्ष, निवासी ग्राम कुर्रा
🔹 रूपेश साहू, पिता स्व. परदेसी राम साहू, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम कुर्रा
आरोपियों के कब्जे से एक सफेद बोरी में रखे 42 पौवा शोले ब्रांड की सीलबंद देशी मसाला शराब और ₹250/- की बिक्री राशि बरामद की गई।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध गोबरा नवापारा थाना में अपराध क्रमांक 276/25, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक घनश्याम प्रसाद चिण्डा, आरक्षक कशान रजा (क्रमांक 2554), एवं आरक्षक हुलास साहू (क्रमांक 467) की विशेष भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर सख्ती से अंकुश लगाने का अभियान जारी रहेगा।—

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ













Leave a Reply