कोतरा रोड थाना में डीएसपी की व्यापारियों संग बैठक, CCTV कैमरा लगाने किया प्रेरित

कोतरा रोड थाना में डीएसपी की व्यापारियों संग बैठक, CCTV कैमरा लगाने प्रेरित किया गया

🗓️ रायगढ़, 19 जुलाई 2025✍️ NKB National News | संवाददाता

रायगढ़ जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे सीसीटीवी जागरूकता अभियान के तहत आज थाना कोतरारोड़ में व्यापारियों की विशेष बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) सुशांतो बनर्जी ने स्थानीय व्यापारियों को संबोधित करते हुए अपने-अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने का आग्रह किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कैमरे आपराधिक घटनाओं की निगरानी और आवश्यक जांच में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।डीएसपी बनर्जी ने यह भी विशेष रूप से सुझाव दिया कि,> “प्रत्येक प्रतिष्ठान में कम से कम एक कैमरा ऐसा अवश्य हो, जिसका फोकस बाहर की सड़क या सार्वजनिक मार्ग पर हो, ताकि आसपास की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सके।”–-चक्रधरनगर और खरसिया से मिले सकारात्मक संकेत अभियान का प्रभाव जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी देखा जा रहा है।थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में आद्या कलेक्शन के संचालक मुन्ना कुमार सिंह और विश्वकर्मा मोबाइल दुकान के संचालक सुशील विश्वकर्मा ने अपने प्रतिष्ठानों में सड़क की दिशा में सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।दोनों व्यापारियों ने अन्य दुकानदारों से भी अपील की है कि वे इस अभियान में सहभागिता करें और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं।थाना खरसिया क्षेत्र में भी नागरिकों की जागरूकता दिखने लगी है। ग्राम देवगांव निवासी तरुण द्वारा अपने निवास स्थान के बाहर सड़क को कवर करते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे आस-पास के क्षेत्र की गतिविधियों पर निगरानी बनी रहे।—सार्वजनिक सहभागिता से मजबूत होगा सुरक्षा तंत्र रायगढ़ पुलिस का यह अभियान पूरे जिले में सक्रिय रूप से चलाया जा रहा है। शहर, कस्बों, ग्रामों के दुकानदारों, प्रतिष्ठान मालिकों और आम नागरिकों से आग्रह किया जा रहा है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा कैमरे लगाकर कानून व्यवस्था को मजबूत करने में सहयोग करें।

पुलिस का मानना है कि “जनभागीदारी से ही सुरक्षा तंत्र को व्यापक और मजबूत बनाया जा सकता है।”—

🔒 रायगढ़ पुलिस – आपके साथ, आपकी सुरक्षा में📍 रायगढ़ ज़िला पुलिस प्रशासन

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!