वार्ड क्रमांक 9 में नागरिकों की समस्याओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण, त्वरित समाधान का संकल्प
खरसिया, 19 जुलाई 2025 — नगर के वार्ड क्रमांक 9 स्थित श्री हनुमान मंदिर के पास आज नागरिकों की समस्याओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में अनुविभागीय अधिकारी प्रवीण तिवारी , नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग,वार्ड पार्षद विनोद सिदार , ललित राठौर , मोहल्ला समिति के सदस्यगण, वार्ड प्रभारी/सचिव तथा नगर पालिका अधिकारीगण सम्मिलित हुए।स्थानीय निवासियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों ने तत्काल एक ठोस कार्ययोजना तैयार की। निरीक्षण के दौरान नाली निकासी, सड़क की जर्जर स्थिति, साफ-सफाई व्यवस्था एवं पेयजल आपूर्ति जैसी मुख्य समस्याओं पर प्राथमिकता से चर्चा की गई।इस अवसर पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि नागरिकों की हर समस्या का समयबद्ध और स्थायी समाधान किया जाएगा। पार्षद विनोद सिदार ने कहा, “हम वार्डवासियों के सुख-दुख में साथ हैं, और उनकी सेवा ही हमारा प्रथम दायित्व है।”नगर प्रशासन की यह पहल वार्डवासियों के लिए राहत का संदेश लेकर आई है। यह दौरा न केवल समस्याओं की पहचान का जरिया बना, बल्कि समाधान की दिशा में एक ठोस शुरुआत भी सिद्ध हुआ।”आप सभी की सेवा ही हमारा संकल्प है।”



NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ













Leave a Reply