खरसिया की राखी और मिट्टी पहुंचेगी बॉर्डर तक: पूर्व सैनिकों का 23 जुलाई को होगा भव्य स्वागत”

खरसिया की राखी और मिट्टी पहुंचेगी बॉर्डर तक: पूर्व सैनिकों का 23 जुलाई को होगा भव्य स्वागत”

खरसिया। देश के वीर जवान जो सीमाओं पर तैनात रहकर हर पर्व-त्योहार पर अपने परिवार से दूर रहकर देश की सेवा में समर्पित रहते हैं, उनके सम्मान में एक भावनात्मक और गौरवशाली पहल “ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र” के तहत खरसिया की पवित्र मिट्टी और महिलाओं द्वारा बनाए गए रक्षासूत्र जल्द ही बॉर्डर तक पहुंचाए जाएंगे।इस ऐतिहासिक अभियान में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। संस्था द्वारा 23 जुलाई को दोपहर 1 बजे स्पाइस ऑफ पंजाब में पूर्व भारतीय सैनिकों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।मिट्टी और राखी का देशप्रेम से भरा पैगामयह अभियान न सिर्फ राखी भेजने तक सीमित है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की मिट्टी और जनभावनाओं को सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचाने का माध्यम बन रहा है। धर्म और संस्कृति की नगरी खरसिया में महिला समूहों, समाजिक संगठनों और मासूम बच्चों ने अपने हाथों से राखियां तैयार की हैं। कई बच्चों ने तो अपने ‘आर्मी भाइयों’ के लिए भावुक चिट्ठियां भी लिखी हैं, जो इन रक्षासूत्रों के साथ भेजी जाएंगी।जो लोग भी इस अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे राखी अग्रवाल, रीना गर्ग, प्रेमलता गोयल या सोनम सलूजा से संपर्क कर रक्षासूत्र भिजवा सकते हैं।विशिष्ट अतिथि और शहर के प्रतिनिधि होंगे उपस्थित इस आयोजन में एसडीएम खरसिया, एसडीओपी खरसिया, नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, नगर की प्रतिष्ठित महिलाएं और सामाजिक संगठन शामिल होंगे।

नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने इसे खरसिया के लिए गौरव का क्षण बताया और सभी नागरिकों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की।हेल्पिंग हैंड्स की निस्वार्थ सेवा फाउंडेशन के संरक्षक बंटी सोनी, मनोज गोयल, प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा, लोकेश गर्ग ,विकास शारदा, निलेश अग्रवाल, रजत शर्मा, राहुल डनसेना, अम्बर अग्रवाल, साहिल शर्मा, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. दिलेश्वर पटेल समेत अन्य सभी सदस्य पूरे जोश और समर्पण के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं।संरक्षक मनोज गोयल ने नगर की माताओं, बहनों और युवतियों से इस आयोजन में भागीदारी की अपील की है। वहीं विन्नी सलूजा ने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन सदैव आर्मी और पुलिस बल के सम्मान में सामाजिक पहल करता आया है।राखी अग्रवाल ने कहा कि नगर की महिलाएं और सामाजिक संस्थाएं बड़ी संख्या में रक्षासूत्रों को संजोकर बॉर्डर पर भेजने की तैयारी में जुटी हैं।–

-📅 कार्यक्रम विवरण:तारीख: 23 जुलाई 2025 (बुधवार)समय: दोपहर 1 बजे स्थान: स्पाइस ऑफ पंजाब, खरसिया

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!