तहसील कार्यालय सुरजपुर के बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार
दिनांक 21 जुलाई 2025, सुरजपुर —जिला सुरजपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय सुरजपुर में पदस्थ सहायक ग्रेड–2 जोमेन्दर राजवाड़े को ₹25,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम केशवनगर प.ह.ं. के श्री धनराज राम पैकरा द्वारा शिकायत की गई थी कि उन्होंने वर्ष 2008 में अपनी पत्नी और पुत्रों के नाम भूमि क्रय की थी, जिसकी रजिस्ट्री हो चुकी थी। वर्ष 2018 में उनके पुत्र के आकस्मिक निधन के बाद उन्होंने अपनी पुत्रवधू का नाम हटाकर अपनी पत्नी का नाम दाखिल-खारिज कराने के लिए आवेदन दिया था, परंतु प्रक्रिया में जानबूझकर विलंब किया जा रहा था।
शिकायतकर्ता द्वारा एसीबी में शिकायत की गई कि तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड–2 जोमेन्दर राजवाड़े द्वारा ₹30,000 की रिश्वत की माँग की गई है। सौदेबाज़ी के बाद ₹25,000 में सहमति बनी। सत्यापन उपरांत 21.07.2025 को आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ने की कार्यवाही की गई।आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसी एक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की जा रही है।
फोटो कैप्शन आरोपी – जोमेन्दर राजवाड़े, सहायक ग्रेड–2, तहसील कार्यालय सुरजपुर


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ













Leave a Reply