“ग्राम दर्रामुड़ा में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे विधायक उमेश पटेल”

खरसिया, ग्राम दर्रामुड़ा – खरसिया विधायक उमेश पटेल आज ग्राम दर्रामुड़ा पहुंचे, जहाँ उन्होंने दिवंगत सोनू राम राठिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकग्रस्त राठिया परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने एकजुट होकर शोकाकुल परिवार को संबल और संवेदना दी। सभी ने मिलकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

🕊️🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!