—ग्राम बिंजकोट में प्राथमिक शाला के एकल शिक्षकीयकरण के विरोध में स्कूली बच्चों और अभिभावकों ने किया तालाबंदी, विधायक उमेश पटेल की पहल पर हुआ समाधान
खरसिया, 21 जुलाई 2025:विकासखण्ड खरसिया के ग्राम बिंजकोट (कोंहारडीपा) स्थित प्राथमिक शाला में युक्तियुक्तकरण नीति के तहत स्थानांतरण के कारण विद्यालय एकल शिक्षकीय हो गया था। इस फैसले के विरोध में स्थानीय स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों ने विद्यालय में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों की संख्या में की गई कटौती को लेकर ग्रामीणों में गहरी नाराजगी थी।जनभावनाओं को गंभीरता से लेते हुए खरसिया विधायक उमेश पटेल ने त्वरित संज्ञान लिया और मौके पर एसडीएम, तहसीलदार तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बुलाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की।
विधायक उमेश पटेल के प्रयासों से शिक्षा विभाग ने यह आश्वासन दिया कि विद्यालय में शिक्षक की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इस आश्वासन को एसडीएम और बीईओ ने लिखित रूप में प्रस्तुत किया, जिसके बाद अभिभावकों और ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त कर विद्यालय का ताला खोला। विधायक उमेश पटेल ने कहा कि “ग्राम बिंजकोट जैसे ग्रामीण अंचलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारी प्राथमिकता है। बच्चों के भविष्य से कोई समझौता नहीं होगा। एक भी स्कूल शिक्षकविहीन नहीं रहेगा।“ग्रामीणों ने विधायक उमेश पटेल के त्वरित हस्तक्षेप और समस्या के समाधान के प्रति उनकी सक्रियता की सराहना की। इस अवसर पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत सदस्य व ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।




NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ













Leave a Reply