
चंदला में क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पाखर पौधे रोपित कर मनाई जाएगी पर्यावरण संरक्षण व देशभक्ति के संदेश के साथ होगा विशेष आयोजन📍
चंदला (छतरपुर)भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर सेनानी, महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर 23 जुलाई बुधवार को चंदला नगर में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का नेतृत्व अरविंद अनुरागी, जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय कोरी कोली समाज शाखा छतरपुर करेंगे।इस दिन को “पाखर पौधे पिता परमेश्वर के नाम” अभियान के अंतर्गत महान पुण्यात्मा चंद्रशेखर आजाद की स्मृति में पौधे रोपित कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
कार्यक्रम में जिले के जागरूक पत्रकार, समाजसेवी, पर्यावरण प्रेमी युवा साथी भाग लेकर सामूहिक वृक्षारोपण करेंगे।मुख्य रूप से अवधकुंड धाम, हनुमान पहाड़ी, तपोभूमि सिद्धनाथ मंदिर प्रांगण और थाना-तहसील परिसर में पाखर पौधों का रोपण कर पर्यावरण-संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।
🌱 वृक्षारोपण के माध्यम से दी जाएगी श्रद्धांजलि चंद्रशेखर आजाद के राष्ट्रप्रेम और बलिदान को याद करते हुए उनके जन्मदिवस को पर्यावरणीय चेतना के साथ मनाया जाएगा।इस अवसर पर अरविंद अनुरागी ने कहा –> “हमारे राष्ट्रनायक आजाद जी का बलिदान हमें न केवल आज़ादी की कीमत सिखाता है, बल्कि इस देश को हर रूप में संवारने की प्रेरणा भी देता है। पौधारोपण कर हम राष्ट्र की सेवा के साथ प्रकृति की सेवा भी कर रहे हैं।”
🙏 विनम्र श्रद्धांजलि
अदम्य साहस, अपराजेय राष्ट्रभक्ति और अमर बलिदान के प्रतीक चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। उनका जीवन हर भारतवासी के हृदय में देशभक्ति की ज्वाला प्रज्वलित करता रहेगा।—

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ













Leave a Reply