साइबर सेल के आरक्षक प्रताप बेहरा को IG से मिला सम्मान –
श्याम मंदिर चोरी का पर्दाफाश कर दिलाया भरोसा
रायगढ़ – लाखों की चोरी से जुड़ा श्याम मंदिर मामला जब शहर में चिंता का विषय बना हुआ था, तब साइबर सेल रायगढ़ के आर. 752 प्रताप बेहरा ने इस मामले में अहम भूमिका निभाई। उनकी तकनीकी दक्षता और मेहनत के चलते चोरी की संपत्ति बरामद की गई।इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) ने भी प्रताप की सराहना करते हुए कहा – “ऐसे जवान हमारी पुलिस की असली ताकत हैं।”यह उपलब्धि सिर्फ एक केस सुलझाना नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को फिर से मजबूत करना है।



NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ













Leave a Reply