घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई – मवेशी तस्करी में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 52 मवेशियों को कराया मुक्त
रायगढ़, 26 जुलाई 2025 – घरघोड़ा पुलिस ने मवेशी तस्करी की बड़ी साजिश का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। यह कार्रवाई शुक्रवार देर रात ग्राम कंचनपुर में की गई, जहां 52 मवेशियों को क्रूरता पूर्वक ले जाया जा रहा था।गौरतलब है कि 25 जुलाई की रात घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कंचनपुर के मुख्य मार्ग पर मवेशी तस्करी की सूचना डॉयल 112 को प्राप्त हुई थी। तत्परता दिखाते हुए डॉयल 112 टीम ने थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू को सूचित कर मौके पर दबिश दी।इस दौरान गौ-पुत्र सेना के सक्रिय सदस्यों की सहायता से दो तस्करों को मवेशियों के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से रामसिंह सिदार (52 वर्ष) एवं सुखसाय सिदार (26 वर्ष) को हिरासत में लिया। दोनों आरोपी ग्राम कटघरा बैस्कीमुड़ा, थाना लैलूंगा के निवासी हैं।पुलिस के अनुसार, आरोपित 52 मवेशियों को भूखे-प्यासे और अमानवीय तरीके से बूचड़खाने की ओर ले जा रहे थे। मौके पर मौजूद गौसेवकों द्वारा घुदास महंत के माध्यम से लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई, जिसके आधार पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 190/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10, 11 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई को पुलिस द्वारा गौ-तस्करी पर बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में पशु संरक्षण और कानून व्यवस्था के प्रति पुलिस की सजगता व संवेदनशीलता स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है।


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ













Leave a Reply