● मोहल्ले की सुरक्षा के लिए आरक्षक ने लगाए CCTV कैमरे, रायगढ़ पुलिस के “सुरक्षित सुबह” अभियान को दी नई दिशा
📍 रायगढ़, 27 जुलाई 2025 — रायगढ़ पुलिस द्वारा संचालित “सुरक्षित सुबह” अभियान के तहत सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना जूटमिल में पदस्थ आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ ने तेलीपारा-धोबीपारा स्थित अपने निवास स्थान के बाहर दो सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर एक अनुकरणीय पहल की है।आरक्षक पुरसेठ का निवास चांदनी चौक से बस स्टैंड मार्ग पर स्थित है, जो एक अत्यधिक व्यस्त आवागमन क्षेत्र है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस स्थान की निगरानी अत्यंत आवश्यक मानी जाती है।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के नेतृत्व में जिलेभर में “सुरक्षित सुबह” अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसमें सार्वजनिक और निजी परिसरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
आरक्षक पुरसेठ न केवल स्वयं कैमरे लगवाकर सतर्कता का परिचय दे रहे हैं, बल्कि स्थानीय वार्ड पार्षद और मोहल्ले के नागरिकों को भी अभियान से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उनके प्रयासों से प्रेरित होकर कई मोहल्लेवासियों ने भी अपने घरों के बाहर कैमरे लगाने का निर्णय लिया है।स्थानीय नागरिकों ने आरक्षक पुरसेठ के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक मजबूत कदम बताया है।
👉 रायगढ़ पुलिस का “सुरक्षित सुबह” अभियान नागरिकों की जागरूकता और सहभागिता से शहर को अधिक सतर्क, सुरक्षित और संगठित बनाने की दिशा में एक प्रभावशाली पहल बन चुका है। आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ का यह योगदान समाज को सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार और संवेदनशील बनने का संदेश देता है।



NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ













Leave a Reply