श्याम मंदिर चोरी कांड सुलझाने वाली रायगढ़ पुलिस टीम का सम्मान, भेंट की गई चरण पादुका

श्याम मंदिर चोरी कांड सुलझाने वाली रायगढ़ पुलिस टीम का सम्मान, भेंट की गई चरण पादुका

रायगढ़, 27 जुलाई 2025 – श्री श्याम मंदिर में हुई बहुचर्चित धार्मिक आभूषण चोरी प्रकरण को सुलझाकर रायगढ़ पुलिस ने न केवल आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि समस्त चोरी गए आभूषणों की बरामदगी कर एक मिसाल कायम की है। इस सराहनीय उपलब्धि के लिए श्री श्याम मण्डल समिति रायगढ़ द्वारा पुलिस टीम का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।सम्मान समारोह मंदिर परिसर में हुआ,

जहां समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार विश्वकर्मा, नगर कोतवाल सुखनंदन पटेल, निरीक्षक राकेश मिश्रा, निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक गिरधारी साव, साइबर सेल टीम और अन्य जवानों को श्याम बाबा का आशीर्वाद स्वरूप वस्त्र, चरण पादुका प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर आभार व्यक्त किया। साथ ही समिति द्वारा घोषित इनाम राशि भी भेंट की गई।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने अपने संबोधन में कहा,> “यह चोरी का मामला बेहद चुनौतीपूर्ण था, लेकिन सतत प्रयासों, टीमवर्क और श्री श्याम बाबा की कृपा से हमें सफलता मिली। मंदिर समिति और आम नागरिकों का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत रही।

”नगर पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा ने समिति एवं श्याम भक्तों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान पुलिस के लिए गर्व की बात है और ऐसी सराहना से टीम का मनोबल और अधिक ऊँचा होता है।

इस मौके पर श्याम मण्डल के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, उपाध्यक्ष कैलाशचंद बेरीवाल, सचिव सुनील अग्रवाल, श्याम भक्तगण, गणमान्य नागरिक और मीडिया प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

सभी ने एक स्वर में रायगढ़ पुलिस के कार्य और उसकी तत्परता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!