जोबी पुलिस की दबिश में खुडखुड़िया जुआ खेलाते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, नगदी और जुआ सामग्री जब्त*

● *जोबी पुलिस की दबिश में खुडखुड़िया जुआ खेलाते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, नगदी और जुआ सामग्री जब्त*

*रायगढ़, 1 अगस्त 2025* – कल रात्रि जोबी पुलिस ने ग्राम मीनगांव में जुआ खेलते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्रामीणों से नगद दांव लगवाकर *खुडखुड़िया* नामक ताश का जुआ खेला रहा था। पुलिस ने मौके से जुआ सामग्री, नगदी रकम व गैस लालटेन जब्त कर आरोपी पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

चौकी प्रभारी जोबी, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मीनारायण कैवर्त को मुखबीर से सूचना मिली थी कि मीनगांव के *मिनगी पारा* स्थित एक चबूतरे पर एक व्यक्ति जुआ खिलाने की गतिविधि में संलिप्त है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड डाली गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने *नेपाल यादव पिता पितांबर यादव, उम्र 39 वर्ष, निवासी गीधा थाना खरसिया* को गैस लालटेन की रोशनी में *ईंट, चिड़ी, झंडी, मुंडी* अंकित ताश की पत्तियों से *खुडखुड़िया जुआ* खिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के पास से जुआ सामग्री, एक चालू हालत में गैस लालटेन, एक चटाई और नगद *₹1850* जप्त किया। मौके पर मौजूद लोगों को तितर-बितर कर दिया गया, जबकि मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी नेपाल यादव के विरुद्ध *चौकी जोबी (थाना खरसिया)* में *धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम* के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!