लायंस क्लब खरसिया सिटी की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

लायंस क्लब खरसिया सिटी की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

मुख्य अतिथि PMJF लायन राजकुमार अग्रवाल एवं PDG लायन प्रितपाल वाली रहे मौजूद, पत्रकारों का हुआ सम्मान

खरसिया, 02 अगस्त 2025 —लायंस क्लब खरसिया सिटी सत्र 2025-26 की नवीन कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह खरसिया के हाउस ऑफ कॉमन होटल में गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मल्टीपल काउंसलिंग चेयरमैन PMJF लायन राजकुमार अग्रवाल थे तथा शपथ अधिकारी की भूमिका PDG लायन प्रितपाल वाली ने निभाई।इस अवसर पर लायन संजय अग्रवाल ने क्लब के नए अध्यक्ष के रूप में शपथ ली, जबकि लायन सुंदर मल चंदवानी सचिव एवं लायन विनय कबूलपुरिया कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए। साथ ही जॉन चेयरमैन लायन अमित अग्रवाल, लायन रामनारायण सोनी, लायन अनिल अग्रवाल, लायन शिव अग्रवाल, लायन मदन गर्ग, लायन मुकेश ग्रहणी, लायन आयुष गोयल, लायन मुकेश , लायन डॉ. हितेश गवेल, लायन दुर्गेश ठक्कर, लायन कैलाश बंसल सहित अन्य सक्रिय लायन सदस्य भी मौजूद रहे।

रायगढ़ से भी अनेक वरिष्ठ लायन सदस्य कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने पहुंचे।कार्यक्रम में शपथ ग्रहण के साथ-साथ पत्रकारों का भी विशेष सम्मान किया गया, उन्हें स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट किए गए।

डिनर की उत्तम व्यवस्था ने सभी अतिथियों का दिल जीत लिया। खरसिया की पारंपरिक अतिथि सत्कार भावना से अभिभूत होकर आए हुए अतिथियों ने आयोजन की भरपूर सराहना की।कार्यक्रम को सफल बनाने में लायंस क्लब खरसिया सिटी के सभी सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

यह आयोजन न केवल एक औपचारिक शपथ समारोह था, बल्कि सामाजिक समर्पण और सौहार्द का भी प्रतीक बना

oplus_0
oplus_0
oplus_0
oplus_0
oplus_0
oplus_0

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!