17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी पुलिस रिमांड पर
स्थान: कोतरारोड थाना क्षेत्र, रायगढ़ (छ.ग.)तारीख: 5 अगस्त 2025
रिपोर्ट: पूजा जायसवाल

कोतरारोड थाना अंतर्गत एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें 17 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म की नीयत से अपहरण और मारपीट का आरोप सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ़्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे 18 अगस्त 2025 तक के लिए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय आरोपी नंदू उर्फ नीरज निषाद, निवासी किशोरगंज नगर, कोतरारोड थाना क्षेत्र, ने 18 वर्षीय पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। घटना 5 अगस्त 2025 को घटित हुई, जब आरोपी ने युवती को जबरन अपने कब्जे में लेकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता के परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और नंदू निषाद को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 265, 351(2), 115(2), 138(2), 191, 128 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और महिला डॉक्टर द्वारा रिपोर्ट तैयार की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने न्यायालय से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने की मांग की, जिसे स्वीकार कर लिया गया।पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक प्रवृत्ति के मामले दर्ज हैं, और वह समाज में दहशत फैलाने वाले तत्वों में से एक है। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में आक्रोश है और परिजनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने फिर से यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए और अधिक सख्त कानून और त्वरित न्याय की आवश्यकता है। पुलिस की तत्परता सराहनीय है, लेकिन समाज को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज उपनिरीक्षक कुसुम केवट प्रधान आरक्षक करुणेश कुमार राय आरक्षक चंद्रेश पांडे ए चूड़ामणि गुप्ता संदीप कौशिक संजय क्रिकेटर

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

















Leave a Reply