खरसिया में लगेगा प्रधानमंत्री–सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शिविर, वार्डवार जारी हुआ शेड्यूल

🔆 खरसिया में लगेगा प्रधानमंत्री–सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शिविर, वार्डवार जारी हुआ शेड्यूल

🔆रायगढ़/खरसिया, 6 अगस्त 2025:

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत खरसिया नगर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने के लिए नगर पालिका एवं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इस योजना का उद्देश्य आम जनता को सौर संयंत्र लगवाकर बिजली बिल से मुक्ति दिलाना और स्वच्छ ऊर्जा की ओर प्रोत्साहित करना है।इस योजना के तहत 1 किलोवाट से लेकर 3 किलोवाट तक के सोलर पैनल पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा भारी सब्सिडी दी जा रही है।

📌 1 किलोवाट के सोलर संयंत्र पर 30,000 रुपये तक की सब्सिडी

📌 2 किलोवाट पर 60,000 रुपये तक की सब्सिडी

📌 3 किलोवाट या उससे अधिक पर 1,08,000 रुपये तक की सब्सिडी शिविरों में उपभोक्ताओं को आधार कार्ड, बिजली बिल, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर के साथ उपस्थित होना होगा।

🗓️ वार्डवार शिविर की तारीखें और स्थान इस प्रकार हैं:क्र. दिनांक वार्ड समय शिविर स्थल

1 07.08.2025 10, 11, 12, 13 प्रातः 10 बजे नगर पालिका सामुदायिक भवन

2 11.08.2025 1 और 2 प्रातः 10 बजे सौर्य घर के सामने

3 12.08.2025 3 और 5 प्रातः 10 बजे शीतला मंदिर के पास

4 13.08.2025 4 प्रातः 10 बजे स्कूल के सामने पटोनपारा

5 18.08.2025 5 और 6 शाम 4 बजे हनुमान चौक वीर सावरकर भवन

6 19.08.2025 7 और 8 शाम 4 बजे पानी टंकी दर्री तालाब

7 20.08.2025 14 प्रातः 10 बजे दुर्गा मंदिर के पास

8 21.08.2025 15 और 16 प्रातः 10 बजे अंबेडकर भवन के पास

9 22.08.2025 17 और 18 प्रातः 10 बजे देवस्थल के पास

➡️ इस योजना से जुड़कर आप न केवल मुफ्त बिजली का लाभ पा सकते हैं, बल्कि पर्यावरण की सुरक्षा में भी योगदान दे सकते हैं।

👉 शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर योजना का लाभ उठाएं।

📍जारीकर्ता:

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, खरसिया—☀️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!