लिटाईपाली नाला पुल पर लूट और मारपीट, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा
रायगढ़, 12 अगस्त 2025।
रात के अंधेरे में राहगीरों को रोककर लूट और मारपीट करने वाले चार शातिरों को कोतरारोड थाना पुलिस ने धर दबोचा। वारदात लिटाईपाली नाला पुल के पास 10 अगस्त की रात हुई थी, जिसमें आरोपियों ने डंडे से हमला कर मोबाइल लूट लिया था।
क्या हुआ था?
नावापारा निवासी सुंदर दास महंत (50) अपने साथी स्थलाल महंत के साथ बाइक से लौट रहे थे। रात करीब 10:30 बजे पुल के पास अंधेरे में छुपे आरोपियों ने अचानक रास्ता रोक लिया, गाली-गलौज की और डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं और मोबाइल फोन लूट लिया गया।
पुलिस की कार्रवाई
शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुख्य आरोपी कृष्णा भारद्वाज को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथियों प्रदीप टंडन, विजय भारद्वाज और विरू सिदार के नाम बताए। आरोपियों के पास से लूटा गया आसमानी रंग का रेडमी 5जी मोबाइल और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी
कृष्णा भारद्वाज (19), लिटाईपाली
विजय भारद्वाज (22), लिटाईपाली
प्रदीप टंडन (20), भेड़वन, हाल भगनडीपा
विरू सिदार (23), लिटाईपाली
चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज प्रधान आरक्षक करुणेश कुमार राय आरक्षक संदीप कौशिक शंभू चौहान








NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply