चपले ग्राम पंचायत में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

चपले ग्राम पंचायत में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “हर घर तिरंगा – घर-घर तिरंगा” अभियान के तहत चपले मंडल के ग्राम पंचायत चपले में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 13 अगस्त को देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र गवेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल, पूर्व महामंत्री खेम साहू एवं मंडल अध्यक्ष पवन पटेल ने किया।

गांव के नागरिकों, स्कूल के छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आयोजित इस यात्रा में आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थी एवं शिक्षकगण भी शामिल रहे। सभी ग्रामवासी और बच्चे तिरंगा हाथों में लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ डीजे की धुन पर पूरे गांव में देशभक्ति का संदेश फैलाते दिखे।

कार्यक्रम की शुरुआत आत्मानंद स्कूल प्रांगण से हुई, जो बायंग चौक होते हुए बीच बस्ती से गुजरकर पुनः स्कूल प्रांगण में संपन्न हुई।इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला मंत्री गायत्री केशरवानी, जिला पंचायत सदस्य सतबाई छोटेलाल पटेल, प्रेम पटेल, अजित पटेल, चितावर सिंह सिदार, जोबी मंडल अध्यक्ष छेदू राम राठिया, भूपेंद्र सिंह, देवीनाथ पटेल, लकेश्वर चौहान, श्यामसुंदर पटेल, राकेश दर्शन, हरिनारायण पटेल, दिनेश पटेल, टिकेश डनसेना, भीष्मराज पटेल, वीरेंद्र निषाद, हरिओम पटेल, आनंद पटेल एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि आज़ादी, बलिदान और एकता का प्रतीक है। आइए, इस अमर प्रतीक को हर घर में फहराकर अपने देश के प्रति सम्मान और गर्व व्यक्त करें।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!