रायगढ़ जिले में स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस थानों व चौकियों में ध्वजारोहण
देशभक्ति के जयकारों से गूंजा माहौल
रायगढ़, 15 अगस्त 2025 — स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रायगढ़ जिले के सभी पुलिस थाना और चौकियों में शुक्रवार सुबह ध्वजारोहण कार्यक्रम उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सशस्त्र गार्ड ने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान की गूंज के बीच उपस्थित जनसमूह से “भारत माता की जय” के नारे बुलंद हुए।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने जिले एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हमें अपने देश की स्वतंत्रता और वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा, सुशांतो बनर्जी, श्रीमती साधना सिंह, नगर निरीक्षक सुखनंदन पटेल सहित समस्त कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे








इसी क्रम में जिले के सभी थाना एवं चौकियों में थानाध्यक्षों ने परंपरा का निर्वहन करते हुए ध्वजारोहण किया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित समारोहों में स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाते हुए, पूरे जिले का माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नज़र आया।










NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply