भूपदेवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल व नदी किनारे चल रही चार अवैध महुआ शराब भट्टियां ध्वस्त
20 अगस्त 2025, रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग ने पुलिस टीम के साथ ग्राम जबलपुर से लगे जंगल और नदी किनारे दबिश दी। गुप्त सूचना मिली थी कि इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर महुआ शराब का अवैध निर्माण किया जा रहा है। पुलिस की अचानक कार्रवाई से पहले ही शराब बनाने वाले लोग मौके से भाग निकले, लेकिन टीम ने चार अलग-अलग स्थानों पर चल रही अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त कर दीं। छापेमारी के दौरान प्रत्येक स्थान पर रखे गए 40 से 50 बोरी महुआ पास को नष्ट किया गया, साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त ढांचों और उपकरणों को भी तोड़कर नष्ट कर दिया गया, ताकि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
कार्रवाई के बाद थाना प्रभारी संजय नाग ने गांव में मुनादी कराकर चेतावनी दी कि अवैध शराब निर्माण या बिक्री में लिप्त पाए जाने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
भूपदेवपुर पुलिस ने साफ किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा।










NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply