किसानों को खाद की कमी से जूझना पड़ रहा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

किसानों को खाद की कमी से जूझना पड़ रहा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

पुसौर, जिला रायगढ़।किसानों को धान की बुआई के लिए खाद की उपलब्धता में आ रही कमी को लेकर पुसौर क्षेत्र के किसानों ने शनिवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि सोसायटी में समय पर खाद नहीं मिलने से धान की बुआई प्रभावित हो रही है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि छोटे धान की फसल के लिए समय निकलता जा रहा है लेकिन अब तक अधिकांश सोसायटियों में खाद की आपूर्ति नहीं हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाजार और दुकानों में ब्लैक में खाद बेची जा रही है, जबकि जरूरतमंद किसानों को उचित दर पर उपलब्ध नहीं हो रही।किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही खाद की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की गई तो वे सोमवार से चक्का जाम करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस दौरान बड़ी संख्या में किसान तहसील कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्याएं रखीं। ज्ञापन पर लगभग दो दर्जन किसानों ने हस्ताक्षर कर खाद वितरण में पारदर्शिता और पर्याप्त आपूर्ति की मांग की |

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!