घर का इकलौता सहारा बना मौत का शिकार, जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

*घर का इकलौता सहारा बना मौत का शिकार, जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

*मकेश कुमार राम सिंह

बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र के लखैचा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब घर का इकलौता बेटा बलराम (24) पेड़ से लटका मिला। जंगल में हुई इस हृदयविदारक घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। बलराम शटरिंग का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से मां-बाप पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।शुक्रवार रात करीब नौ बजे बलराम ने अपने एक दोस्त को फोन कर आखिरी बार कहा – “आज के बाद कभी नहीं मिलूंगा।” इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। परिजन पूरी रात उसे ढूंढते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला।सुबह दिशा-मैदान के लिए गई महिलाओं ने जंगल में पेड़ से लटकता शव देखा तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। युवक ने खेतों में जानवरों को भगाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मच्छरदानी का फंदा बनाकर जान दी थी।घटना की जानकारी ग्राम प्रधान ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बलराम की मौत से गांव के लोग स्तब्ध हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह मेहनती और जिम्मेदार युवक था, जो अपने बूढ़े माता-पिता का सहारा था। अब उसकी मौत से परिवार पूरी तरह बेसहारा हो गया है।गांव में चर्चा है कि बलराम कई दिनों से मानसिक तनाव में था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी सतरिख के अनुसार पीएम रिपोर्ट आधार पर अग्रिम कार्यवाही जाएगी

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!