घरघोड़ा पुलिस की बड़ी सफलता: रेलवे लाइन से कॉपर वायर चोरी करने वाला गिरोह धराया

✨ घरघोड़ा पुलिस की बड़ी सफलता: रेलवे लाइन से कॉपर वायर चोरी करने वाला गिरोह धराया

रायगढ़, 23 अगस्त 2025। घरघोड़ा पुलिस ने रेलवे लाइन से कॉपर वायर और उपकरण चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 1900 मीटर से अधिक कॉपर वायर, कैटनरी एवं कांटेक्ट तार, क्लिप, पिन सहित ओएचई फिटिंग्स बरामद की हैं, जिनकी कीमत लगभग 88 हजार रुपये आंकी गई है। इसके अलावा चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लोहे की आरीपत्ती और टांगी भी जब्त की गई।तीन मामलों का खुलासाइस कार्रवाई से थाना घरघोड़ा में दर्ज चोरी के तीन मामलों—अपराध क्रमांक 183/2025अपराध क्रमांक 191/2025अपराध क्रमांक 202/2025 (धारा 303(2) बीएनएस)का खुलासा हुआ है।मुखबिर की सूचना पर कार्रवाईरेल संपत्ति चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने हेतु पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने विशेष निर्देश दिए थे। उनके निर्देश और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने टीम के साथ मुखबिरों को सक्रिय किया।23 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम नुनदरहा के कुछ युवक चोरी का कॉपर वायर छिपाकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। तत्काल दबिश देकर पुलिस ने दुष्यंत यादव, गजानंद चौहान, सचित चौहान, लवकेशचंद्र चौहान और पुरन चौहान को पकड़ लिया।

आरोपियों ने किए चोरी के कबूलनामे पूछताछ में आरोपियों ने तीन वारदातों का खुलासा किया—30 जून: घरघोड़ा–भालुमुड़ा रेलवे लाइन (खंभा नं. G-3/1 से G-3/6) से लगभग ₹15,000 के तांबे कैटनरी तार की चोरी।23 जुलाई: ग्राम कंचनपुर क्षेत्र (खंभा नं. 38/6 से 38/12) से कैटनरी व कांटेक्ट तार, क्लिप, पिन, जम्पर आदि उपकरण लगभग ₹41,000 की चोरी।30 जुलाई: घरघोड़ा–भालुमुड़ा रेलवे लाइन से लगभग ₹32,000 का तांबा तार चोरी।बरामद सामान पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम पर चोरी गया पूरा सामान व औजार जब्त किया, जिसमें—1900 मीटर से अधिक तांबा तार कैटनरी व कांटेक्ट तारक्लिप, पिन, जम्पर, स्प्राइस आरीपत्ती, टांगीचोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपी

1. दुष्यंत यादव (22 वर्ष)2. गजानंद चौहान (21 वर्ष)3. सचित चौहान (20 वर्ष)4. पुरन चौहान (26 वर्ष)5. लवकेशचंद्र चौहान (25 वर्ष)सभी आरोपी ग्राम नुनदरहा, थाना घरघोड़ा के निवासी हैं।

पुलिस टीम की भूमिका

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक पारसमणि बेहरा, आरक्षक हरिश पटेल और प्रहलाद भगत की अहम भूमिका रही।

👉 इस पूरी कार्रवाई से क्षेत्र में रेलवे संपत्ति चोरी की घटनाओं पर रोकथाम लगेगी और पुलिस की सख्त निगरानी का संदेश अपराधियों तक पहुंचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!