रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब पर तीन थानों की संयुक्त दबिश, देशी-अंग्रेजी शराब जब्त
रायगढ़, 24 अगस्त। रायगढ़ जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम के मार्गदर्शन में कोतवाली, छाल और कोतरारोड़ थाना क्षेत्रों में रविवार को दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब जब्त की गई और आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
कोतवाली थाना क्षेत्र
थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मधुबन टिकरापारा क्षेत्र में दबिश दी। यहां से आरोपिया फूलमति उरांव (40 वर्ष) निवासी मधुबन पूछन टिकरापारा रायगढ़ के पास से 45.900 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 14,000 रुपये आंकी गई है। साथ ही 650 रुपये नगद भी बरामद किए गए। आरोपी महिला के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
इस कार्रवाई में एएसआई कोसो सिंह जगत, महिला आरक्षक परसीना टोप्पो सहित अन्य स्टाफ शामिल रहे।
छाल थाना क्षेत्र
थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान लूना वाहन (क्रमांक CG 13 BC 4864) से अवैध शराब परिवहन करते हुए सेतराम साहू (42 वर्ष) निवासी लात थाना छाल को पकड़ा गया। आरोपी के पास से 12 बोतलें (650 एमएल) बडवाइजर अंग्रेजी शराब और 15 पाव गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब, कुल कीमत 4,560 रुपये की बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक शंकर क्षत्रिय और आरक्षक भगवती प्रसाद लक्ष्मे की विशेष भूमिका रही।
कोतरारोड़ थाना क्षेत्र
थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जुनवानी मोड़ के पास घेराबंदी की। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान मांघेराम बरेठ (65 वर्ष) निवासी नावापारा थाना कोतरारोड़ के रूप में हुई। आरोपी के पास से दो जरीकेन में कुल 10 लीटर महुआ शराब (कीमत लगभग 1,000 रुपये) और होंडा साइन मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 20,000 रुपये) बरामद की गई।
कार्रवाई में प्रधान आरक्षक जयप्रकाश सूर्यवंशी, आरक्षक चंद्रेश पाण्डेय, आरक्षक चुडामणी गुप्ता और राजेश खांडे शामिल थे।
पुलिस का संदेश
रायगढ़ पुलिस ने साफ किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।




NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply