–त्योहारी सीजन में खरसिया पुलिस अलर्ट मोड पर, नागरिकों से भी सतर्क रहने की अपील
खरसिया। त्योहारी माहौल में बाजारों और सड़कों पर रौनक बढ़ गई है। जगह-जगह सजावट, खरीदारी और मेलों जैसी चहल-पहल देखने को मिल रही है। इस दौरान भीड़भाड़ के बीच बाहर से आए फेरी वाले और नए-नए चेहरे भी नजर आने लगे हैं। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से खरसिया पुलिस पूरी तरह सक्रिय दिखाई दे रही है।त्योहारों को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार गश्त और पेट्रोलिंग की जा रही है। मुख्य चौक-चौराहों से लेकर भीड़भाड़ वाले बाजार इलाकों तक जवान मुस्तैदी से ड्यूटी निभा रहे हैं। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ पुलिस की नजर संदिग्ध गतिविधियों पर भी बनी हुई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों में बाहर से आने वाले फेरी वाले और असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सुरक्षा के लिहाज़ से किसी भी स्थिति को हल्के में नहीं लिया जा सकता। इसी वजह से पुलिस आम नागरिकों से भी अपील कर रही है कि वे पूरी तरह अलर्ट रहें।
खरसिया पुलिस ने नागरिकों से कहा है कि–किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तुरंत जानकारी पुलिस को दें।खरीदारी या घूमने के दौरान भीड़ में अपने बच्चों और सामान पर विशेष ध्यान रखें।अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी सूचना की पुष्टि के लिए सीधे पुलिस से संपर्क करें।इस तरह पुलिस और नागरिक मिलकर त्योहारों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बना सकते हैं।



NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply